Move to Jagran APP

लोक इंसाफ पार्टी का जिलाध्यक्ष दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, पीड़िता बोली- संबंध बनाने के बाद धमकी भी दी

लोक इंसाफ पार्टी के जिला अध्यक्ष को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपित ने उसके साथ संबंध बनाए और फिर धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी करवाया है।

By Jagran NewsEdited By: Rajat MouryaPublished: Tue, 02 May 2023 12:28 PM (IST)Updated: Tue, 02 May 2023 12:28 PM (IST)
लोक इंसाफ पार्टी का जिलाध्यक्ष दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, पीड़िता बोली- संबंध बनाने के बाद धमकी भी दी
लोक इंसाफ पार्टी का जिलाध्यक्ष दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

मोगा, जागरण संवाददाता। लोक इंसाफ पार्टी के जिलाध्यक्ष जगमोहन सिंह गिल को स्थानीय पुलिस ने एक विवाहित महिला से कथित दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने आज यहां इसकी पुष्टि की है।

loksabha election banner

जगमोहन सिंह पुत्र राम सिंह निवासी समाध भाई बाघापुराना पर एक अन्य कस्बे की निवासी 32 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म, यौन शोषण और जान से मारने की धमकी के गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके आधार पर जगमोहन को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने पीड़ित के बयान पर उसके खिलाफ बाघापुराना थाने में आईपीसी की धारा 376 और 506 के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

संबंध बनाने के बाद दी धमकी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह शादी के बाद अन्य कस्बे में रह रही थी। कथित आरोपी जगमोहन सिंह गिल एक स्थानीय राजनीतिक हस्ती होने के नाते कुछ महीने पहले उसके संपर्क में आया था। उसने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और जब उसने विरोध किया तो जगमोहन ने उसे धमकी दी कि अगर उसने अपना मुंह खोला तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

पुलिस ने गंभीरता से की कार्रवाई

बहरहाल, धमकियों को नजरअंदाज करते हुए उसने हिम्मत दिखाई और अपने यौन शोषण की घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। प्रारंभिक पूछताछ के बाद उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज होने के तुरंत बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। मोगा शहर के जिला अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.