साका पंजा साहिब के शहीदों की याद में कराया सेमिनार
मोगा लोकल गुरुपर्व कमेटी की ओर से साका पंजा साहिब हसन अब्दाल (पाकिस्तान) के शहीद सिंहों की शहादत को याद करते हुए श्री गुरु नानक कालेज में सेमिनार करवाया गया।
संवाद सहयोगी, मोगा
लोकल गुरुपर्व कमेटी की ओर से साका पंजा साहिब हसन अब्दाल (पाकिस्तान) के शहीद सिंहों की शहादत को याद करते हुए श्री गुरु नानक कालेज में सेमिनार करवाया गया। इस सेमिनार की शुरुआत संत बाबा महेन्द्र सिंह प्रमुख जनेर टकसाल ने अरदास करके की। सिख पंथ के विद्वान अजमेर सिंह चंडीगढ़ वाले तथा सिख चितक भाई साहिब मनधीर सिंह ने विशेष तौर पर शिरकत की।
भाई मनधीर सिंह ने साका पंजा साहिब के साके के हालात का जिक्र करते हुए हुई शहादतों तथा उस समय में सिखों का गुरु के प्रति दृढ़ संकल्प व श्रद्धा तथा आज के समय में हो रही घटनाओं के बारे में सिख सियासत व सिखों की धार्मिक संस्थाओं की जिम्मेवारी का तुलनात्मक वर्णन किया। अजमेर सिंह ने कहा कि सिख कौम हमेशा राजनीति व उसके कहर का भी शिकार हुई है। इस दौरान मंच संचालन भाई गुरप्रीतम सिंह चीमा ने की।
इस अवसर पर बलजीत सिंह अध्यक्ष, अवतार सिंह वैहनीवाल, गुरदेव सिंह, दिलीप सिंह, सतपाल सिंह कंडा, बलजिदर सिंह सहगल, अमरीक सिंह बारदाने वाले, प्रिसिपल अमरजीत सिंह बबरी, हरप्रीत सिंह सहगल, धर्मेन्द्र सिंह, गुरप्रीत सिंह मोनू, सतनाम सिंह बीए, सुरेन्द्र सिंह, मनमोहन सिंह बिदरा, दर्शन लाल ग्रोवर, गुरजीत सिंह, सरूप सिंह मोगा, गुरसेवक सिंह संन्यासी, पूर्ण भगत सिंह, प्रिसिपल अवतार सिंह करीर, रशपाल सिंह खालसा, सुरेन्द्र सिंह बावा आदि उपस्थित थे।