लायंस क्लब मोगा सिटी ने लगाए 150 पौधे
मोगा पर्यावरण को स्वछ और हरा-भरा रखने के लिए लायंस क्लब मोगा सिटी ने प्रधान डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में वन महोत्सव डाइट में मनाया। इस में शहर के प्रमुख डॉक्टरों और समाजसेवियों सहित डॉ. संजीव मित्तल और बाबा कुलदीप सिंह सेखा ने भी शिरकत की। इस दौरान नीम आम व तुलसी आदि के 150 पौधे लगाए गए।
संवाद सहयोगी, मोगा
पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा रखने के लिए लायंस क्लब मोगा सिटी ने प्रधान डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में वन महोत्सव डाइट में मनाया। इस में शहर के प्रमुख डॉक्टरों और समाजसेवियों सहित डॉ. संजीव मित्तल और बाबा कुलदीप सिंह सेखा ने भी शिरकत की। इस दौरान नीम, आम व तुलसी आदि के 150 पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर डॉ. संजीव मित्तल ने कहा कि मानव जीवन पौधों पर निर्भर करता है, क्योंकि पौधे मनुष्य को जीने के लिए ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। पौधे मानव के लिए ऑक्सीजन का महत्वपूर्ण और प्रमुख स्रोत हैं। इसलिए प्रत्येक मनुष्य को इस धरती को हरा-भरा बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।
बाबा कुलदीप सिंह सेखा ने कहा कि क्लब द्वारा हर साल मनाया जाने वाला वन-महोत्सव क्लब का एक सराहनीय आयोजन है। इस अवसर पर मोगा के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर अनिल बंसल, विक्की सितारा, भूपिदर सिंह बबलू, गुरबीर सिंह जसल जोन के चेयरमैन, बलवंत सिंह झंडेआना, मनिदर सिंह बेदी, चरणजीत सिंह, नरेश कक्कड़, अमरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।