कर्ज माफी के लिए विधायक आवास घेरेंगे किसान
किरती किसान यूनियन जिला मोगा की बैठक मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष निर्भय सिंह ढुडीके की अगुआई में हुई। इस दौरान निर्भय सिंह ढुडीके ने कहा कि सरकार ने कर्ज माफी की शपथ ली थीं लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया।
संवाद सहयोगी, मोगा : किरती किसान यूनियन जिला मोगा की बैठक मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष निर्भय सिंह ढुडीके की अगुआई में हुई। इस दौरान निर्भय सिंह ढुडीके ने कहा कि सरकार ने कर्ज माफी की शपथ ली थीं, लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया।
उन्होंने कहा कि कैप्टन ने सरकार बनने से पहले वायदा किया था कि सरकार बनने पर सारा कर्ज माफ किया जाएगा। कर्ज के कारण कई किसान आत्महत्याएं कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत कजर माफ करना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि बेसहारा पशुओं की धरपकड़ शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार फसलों का भाव स्वामीनाथन रिपोर्ट अनुसार घोषित करे। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर पांच फरवरी को मोगा के विधायक निवास के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर प्रगट सिंह जिलाध्यक्ष, बूटा सिंह तखानवध, चमकौर सिंह रोडे खुर्द, छिदरपाल कौर रोडे खुर्द, अनमोल सिंह रोडे, बलविदर सिंह रोडे, सुखदेव सिंह डाला आदि उपस्थित थे।