लॉरेंस स्कूल ने मनाया तीज पर्व
मोगा लॉरेंस इंटरनेशनल कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाघापुराना में ऑनलाइन तीज पर्व मनाते हुए सभ्याचारक कार्यक्रम मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Aug 2020 11:03 PM (IST)Updated: Sun, 23 Aug 2020 06:16 AM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा
लॉरेंस इंटरनेशनल कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाघापुराना में ऑनलाइन तीज पर्व मनाते हुए सभ्याचारक कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें बच्चों ने कविता, गिद्दा व भंगड़े की पेशकारी की। छात्राओं का मॉडलिग मुकाबला भी करवाया गया। इस अवसर पर स्कूल के मैनेजर जीनम गर्ग ने बच्चों को तीज पर्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा अपने पंजाबी सभ्याचार से जुड़े रहना चाहिए। प्रिसिपल सरिता अरोड़ा ने बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि उनको ऐसे कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। साथ ही अपनी कला का प्रदर्शन करना चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें