Move to Jagran APP

वेद का ज्ञान पढ़ने और पालन करने योग्य : दिवाकर

वैदिक प्रवक्ता पंडित दिवाकर भारती आर्य ने यूट्यूब पर वेदज्ञान की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान ने मनुष्य के कल्याण के लिए महा कल्याणी वेदवाणी का उपदेश दिया है। यह पवित्रता देने वाली है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Jun 2020 06:00 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jun 2020 06:09 AM (IST)
वेद का ज्ञान पढ़ने और पालन करने योग्य : दिवाकर
वेद का ज्ञान पढ़ने और पालन करने योग्य : दिवाकर

संवाद सहयोगी, मोगा : वैदिक प्रवक्ता पंडित दिवाकर भारती आर्य ने यूट्यूब पर वेदज्ञान की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान ने मनुष्य के कल्याण के लिए महा कल्याणी वेदवाणी का उपदेश दिया है। यह पवित्रता देने वाली है। उसका अर्थज्ञान के साथ अध्ययन करके जो उसके अनुसार आचरण करेगा उसकी आयु में वृद्धि होगी। प्राणतत्व का ज्ञान होगा। प्राण शक्ति वाले की संतान भी बलवान होती है। ज्ञान सम्पन्न होने से उसके पास पशुओं की कमी नहीं रहती। कीर्ति दिन-प्रतिदिन बढ़ती है। दिवाकर भारती ने कहा कि भगवान हमें आशीर्वाद के साथ-साथ सावधान करते हैं कि मनुष्यों को वेद का ज्ञान इसलिए नहीं दिया कि वह केवल सांसारिक वस्तुओं की प्राप्ति में ही सारा जीवन लगा दे। निसंदेह मानव-जीवन के लिए यह वस्तुएं अत्यंत उपयोगी और आवश्यक है। कितु इनकी प्राप्ति का उद्देश्य कुछ और ही है। भोग विलास तो पशु-पक्षी भी प्राप्त करते है। लेकिन मानव तन को बुद्धि दी है जिससे वह प्रभु की भक्ति कर सकता है। दिवाकर भारती ने कहा कि सभी मनुष्यों को वेदवाणी की चाह करनी चाहिए। क्योंकि वेद समस्त मनुष्य मात्र के लिए है। वेदवाणी पर सबका अधिकार है क्योंकि यह परमात्मा का दान है

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.