विदेश से आए अभी 181 लोग अनट्रेस
जिले में अब तक विदेश से कुल 1364 लोगों के पहुंचने की आधिकारिक जानकारी मिली है जिनमें से अब तक 1184 लोग ट्रैस हो चुके हैं। 180 लोग अभी भी अनट्रेस हैं।
By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Mar 2020 09:16 PM (IST)Updated: Sun, 22 Mar 2020 09:16 PM (IST)
जासं, मोगा: जिले में अब तक विदेश से कुल 1364 लोगों के पहुंचने की आधिकारिक जानकारी मिली है, जिनमें से अब तक 1184 लोग ट्रैस हो चुके हैं। 180 लोग अभी भी अनट्रेस हैं। दोबारा डिप्टी कमिश्नर को जो 1600 लोगों की सूची मिली थी उसका परीक्षण किया जा रहा है, उसमें एक हजार से ज्यादा पुराने लोगों का नाम ही जांच में सामने आया है। जिला एपीडमोलॉजिस्ट डॉ.नरेश कुमार के अनुसार अभी तक जो भी संदिग्ध आए थे उनकी नेगेटिव रिपोर्ट मिली है, अभी तक कोई भी पॉजीटिव केस नहीं है। जो पहले से संदिग्ध होने के कारण भर्ती थे इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। वर्तमान में कोई संदिग्ध भी नहीं है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें