Move to Jagran APP

जसप्रीत सिंह बने यूथ इंटक के जिला प्रधान

जिला इंटक के अध्यक्ष विजय धीर एडवोकेट ने जसप्रीत सिह को यूथ इंटक का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Sep 2019 11:54 PM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 11:54 PM (IST)
जसप्रीत सिंह बने यूथ इंटक के जिला प्रधान
जसप्रीत सिंह बने यूथ इंटक के जिला प्रधान

संवाद सहयोगी, मोगा : जिला इंटक के अध्यक्ष विजय धीर एडवोकेट ने जसप्रीत सिह को यूथ इंटक का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद उन्होंने कहा कि ट्रेड यूनियन यूथ विग का संगठित व मजबूत होना जरूरी है। हर पार्टी की रीड़ यूथ विग ही होती है। वह बुक्कन वाला रोड पर एक धर्मशाला में यूथ इंटक कार्यकर्ताओं की कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश यूथ इंटक महासचिव प्रवीण कुमार शर्मा, प्रदेश कांग्रेस सचिव अशोक कालिया, म्युनिसिपल इंप्लाइज फेडरेशन के पूर्व प्रधान मदनलाल बोहत व भारतीय कैंटर यूनियन के प्रधान लखविदर सिंह भुल्लर ने विशेष तौर पर शिरकत की। जिला इंटक प्रधान विजय धीर एडवोकेट ने कहा कि यूथ इंटक की सेकेंड लाइन है जो इसके भविष्य की गारंटी है। प्रदेश यूथ इंटक के महासचिव प्रवीण कुमार शर्मा ने कहा कि पंजाब में प्रदेश इंटक प्रधान डॉ. सुभाष शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी प्रधान सुखदेव सिंह रोपड़, पंजाब प्रदेश यूथ इंटक के प्रधान सतनाम सिंह अमृतसर के नेतृत्व में प्रदेश में यूथ इंटक को संगठित करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नौजवान नेता जसप्रीत सिंह ढिल्लों को यूथ इंटक मोगा का जिला प्रधान, जगचरण सिंह को उप प्रधान हरदीप सिंह को महासचिव गुरप्रीत सिंह को सचिव तथा अमरजीत सिंह को जिला यूथ इंटक का वित्त सचिव नियुक्त किया गया है। कांफ्रेंस में यूथ इंटक कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त रिक्शा मजदूर संघ ई रिक्शा संघ के प्रधान जसवंत सिंह जस्सा, महासचिव मेजर सिंह, रेशम सिंह, एलपीजी सप्लाई वर्कर यूनियन के प्रधान रामबचन राव, ट्रक ड्राइवर कंडक्टर यूनियन प्रधान प्रीतम सिंह बिल्लू, मिनी कैंटर यूनियन प्रधान अमरीक सिंह, घरेलू सेवक यूनियन प्रधान बी विद्या रानी, बीबी गीतो जिला उपप्रधान, विजय छपरी सलाहकार, अनिल जादा पलंबर व सेनेटरी वर्कर यूनियन प्रधान सुरेंद्र शिदा, स्कूल बस ड्राइवर यूनियन प्रधान राजेंद्र सिंह काला, इंटक मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.