करंट लगने से कर्मचारी झुलसा
गांव नत्थूवाला गरबी के पास वीरवार को दोपहर बाद बिजली की खराब हुई सप्लाई लाइन को ठीक करने के दौरान एक पावरकॉम का ठेके पर काम करने वाला कर्मचारी झुलस कर घायल हो गया।
संवाद सहयोगी, मोगा : गांव नत्थूवाला गरबी के पास वीरवार को दोपहर बाद बिजली की खराब हुई सप्लाई लाइन को ठीक करने के दौरान एक पावरकॉम का ठेके पर काम करने वाला कर्मचारी झुलस कर घायल हो गया। उसे मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सिविल अस्पताल में भर्ती तखानवध निवासी संदीप सिंह पुत्र टहल सिंह ने बताया कि वह वीरवार को दोपहर गांव नतथूवाला गरबी में बिजली की प्रभावित हुई सप्लाई को ठीक कर रहा था कि इसी दौरान लाइन में अचानक आ आ गया। वह झुलसकर घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है,अस्पताल प्रशासन ने घायल को प्राथमिक उपचार देकर मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।