वार्ड 36 में 25 परिवार आप को छोड़कर कांग्रेस में शामिल
मोगा कांग्रेस पार्टी को शुक्रवार को उस समय जबरदस्त समर्थन मिला जब वार्ड 36 में 25 परिवार आम आदमी पार्टी को अलविदा कहते हुए कांग्रेस में शामिल हो गए।
संवाद सहयोगी, मोगा
कांग्रेस पार्टी को शुक्रवार को उस समय जबरदस्त समर्थन मिला, जब वार्ड 36 में 25 परिवार आम आदमी पार्टी को अलविदा कहते हुए कांग्रेस में शामिल हो गए। इस दौरान विधायक डॉ. कमल ने उक्त परिवारों के सदस्यों को सिरोपा देकर सम्मानित किया।
कांग्रेस में शामिल होने वालों में विकास अरोड़ा, विक्की, सोनी, सुभाष, शिवम, विशाल, हंटर, सनी, उपिदर, गौरव कुमार, अंकुर, हरीश शर्मा, अनमोल अरोड़ा, अभिषेक कुमार, दीपक, रामचंद्र, सुरेंद्र अरोड़ा, संतोष रानी, वर्षा रानी, राजेश चंद, रोहित ग्रोवर, राजीव अरोड़ा, प्रवीण, राजीव, सोनू, संदीप अरोड़ा आदि शामिल थे। उक्त लोगों ने कहा कि वे विधायक डॉ. हरजोत कमल द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यो से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी मोगा के वार्ड 32 में आम आदमी पार्टी से संबंधित लोग डॉ. हरजोत कमल की अगुआई में कांग्रेस में शामिल हुए थे।
इस मौके पर डॉ. हरजोत कमल ने कहा कि मुख्यमंत्री कै. अमरिदर सिंह द्वारा राज्य के विकास के लिए चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों से लोग संतुष्ट नजर आ रहे हैं। इसकी बदौलत अन्य पार्टियों के सरगर्म कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल होने को पहल दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने वाले परिवारों को बनता मान-सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर जगजीत सिंह सीरा चक्कर वरिष्ठ कांग्रेस नेता, यूथ कांग्रेस नेता साहिल अरोड़ा, कार्यकर्ताओं सहित वार्डवासी उपस्थित थे।