दहेज उत्पीड़न का आरोप, पति व ससुर नामजद
मोगा सिटी पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में उसके पति व ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार गुरजिदर सिंह ने बताया कि इस बारे में शिकायत दशमेश नगर निवासी जसमिलन कौर ने दी है।
संवाद सहयोगी, मोगा
सिटी पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में उसके पति व ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार गुरजिदर सिंह ने बताया कि इस बारे में शिकायत दशमेश नगर निवासी जसमिलन कौर ने दी है। उसने बताया है कि उसकी शादी संत नगर निवासी सतनाम सिंह के साथ 19 नवंबर, 2019 को हुई थी। शादी के कुछ समय तक तो सब ठीक चलता रहा। फिर पति सतनाम सिंह व ससुर अमरजीत सिंह उस पर दहेज लाने का दबाव बनाने लगे। जब उसने दहेज लाने से मना किया, तो ताने मारने लगे और मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।