एचआरएसडब्ल्यूए लोगों को हक दिलाने में करेगी सहयोग
मोगा बेदी नगर में सोमवार को ह्यूमन राइटस एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (एचआरएसडब्ल्यूए) की बैठक संपन्न हुई। इसमें वर्ष भर में किए कार्यो पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही वर्ष 2021 के लिए कई योजनाएं लागू करने के लिए प्रशासन से मांग की गई।
संवाद सहयोगी, मोगा
बेदी नगर में सोमवार को ह्यूमन राइटस एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (एचआरएसडब्ल्यूए) की बैठक संपन्न हुई। इसमें वर्ष भर में किए कार्यो पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही वर्ष 2021 के लिए कई योजनाएं लागू करने के लिए प्रशासन से मांग की गई। कहा गया कि अगर प्रशासन एसोसिएशन से कोई भी काम लेना चाहती है, तो वह पूरी तरह सहमत है।
इस मौके पर संस्था के लक्ष्मी चन्द्र ने कहा कि संस्था द्वारा नववर्ष में गरीब लोगों को कंबल बांटे जाएंगे। इस मौके पर पीएन मित्तल ने संस्था को पूरी तरह से मजबूत करने के लिए संस्था को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग देने के लिए सभी कोर कमेटी सदस्यों का स्वागत किया। मनिदर कौर व नवीन कुमार ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संस्था पुलिस प्रशासन को अपना हरसंभव बनता सहयोग देती रहेगी।
इस मौके पर जसविदर कौर, भगवान सिंह अध्यक्ष ने कहा कि संस्था हमेशा समाज के दबे-कुचले लोगों तथा संविधान अनुसार उनके हकों को दिलाने के लिए सहयोग करेगी। इस मौके पर राज्य अध्यक्ष लक्ष्मी चंद्र ने सभी कोर कमेटी सदस्यों का धन्यवाद किया। इस दौरान नए सदस्यों को सर्टिफिकेट व पहचानपत्र देकर उनकी हौसलाअफजाई की गई। इस मौके पर अध्यक्ष भगवान सिंह, सिटी अध्यक्ष मोगा राजेन्द्र कुमार, नवीन कुमार यूथ अध्यक्ष मोगा, विनीता अध्यक्ष महिला विग, मनिदर कौर उपाध्यक्ष महिला विग, पीएन मित्तल कानूनी सलाहकार, जसविदर कौर एडवाइजर, सुभाष भारद्वाज महासचिव, रविद कुमार गोगी प्रेस सचिव, नसीब सिंह सचिव, चांदनी महासचिव महिला विग, मेजर सिंह कार्यकारी सदस्य उपस्थित थे।