घर-घर जाकर राशन के पैकेट बांटे
समाज सेवी संस्थाओं द्वारा जरूरतमंद लोगो को राशन वितरित किया जा तहा है।
संवाद सहयोगी, मोगा
कोरोना वायरस के चलते जरूरतमंद लोगों की सहायता हेतु समाज सेवी संस्थाओं द्वारा जरूरतमंद लोगो को राशन वितरित किया जा रहा है। खाने के पैकेट बनाकर वितरित करने का कार्य भी जारी है। श्री अमरनाथ युवा मंडल ने घर-घर जाकर जरूरतमंद लोगो को राशन दिया। श्री श्याम परिवार संघ ने राशन वितरण के साथ स्लम बस्तियों में जाकर खाने के पैकेट वितरित किए। श्री अमरनाथ युवा मंडल द्वारा 54 मजदूरों को राशन वितरित किया।
प्रधान जगचानन ने बताया कि देश में फैले कोरोना वायरस के चलते सभी परेशान है। ऐसे में उन लोगों की मदद करना जरूरी है जो मजदूरी करके अपना गुजारा करते हैं। आज उन्ही परिवारो के घरो में जाकर राशन दिया है। उन्होंने अन्य समाज सेवी संस्थाओं को भी ऐसे लोगों की मदद करने की अपील की।
इस अवसर पर जगचानन, गुरप्रीत सिंह, इंद्रजात सिंह, दविदर अरोड़ा,करण, विपन,अरोड़ा, बिदर सिंह आदि हाजिर थे।
श्री श्याम परिवार संघ पंजाब के चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने बताया कि संघ द्वारा स्लम में बस्तियों में जाकर 100 लोगो को राशन वितरित किया है। वही 500 जरूरतमंद घरो को खाने के पैक्ट वितरित किए गए है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास लगातार जारी रहेगा।