हेडगेवार स्कूल का पांचवी, आठवीं व दसवीं का नतीजा रहा शानदार
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा पांचवी आठवीं व दसवीं कक्षाओं का परिणाम घोषित किया गया। इसमे डॉ. हेडगेवार शहीद ओमप्रकाश विद्या मंदिर का परिणाम शतप्रतिशत रहा।
संवाद सहयोगी, मोगा : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा पांचवी, आठवीं व दसवीं कक्षाओं का परिणाम घोषित किया गया। इसमे डॉ. हेडगेवार शहीद ओमप्रकाश विद्या मंदिर का परिणाम शतप्रतिशत रहा। सभी बच्चे पास हुए घोषित नतीजों में पांचवी कक्षा में जैसिका, नैना, नकुल, कुणाल, हिमांशी साहिल कुमार ने ए प्लस ग्रेड प्राप्त किया। आठवीं कक्षा में डिपल, गुरदित सिंह,काजल, रोहित शर्मा, राहुल कुमार ने ए प्लस ग्रेड प्राप्त किया। दसवी कक्षा में दीक्षा ने ए प्लस ग्रेड प्राप्त किया। प्रिसिपल पूनम गोयल ने सभी बच्चो को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बच्चो को कहा की महामारी के चलते अपने घरो में हो जो आपको ऑनलाइन वर्क दिया जा रहा है। उसे मन लगाकर करें व घर में रहकर अपना बचाव करे।