Move to Jagran APP

40 लाख के कर्ज से परेशान दादा-पोते ने निगला जहर, दादा की मौत

मोगा के कस्बा कोटइसे खां में कर्ज से परेशान किसान ने जान दे दी। इसका पता जब किसान के पोते को लगा तो उसने भी जहरीला पदार्थ निगल लिया।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 23 Jul 2017 06:50 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jul 2017 06:52 PM (IST)
40 लाख के कर्ज से परेशान दादा-पोते ने निगला जहर, दादा की मौत
40 लाख के कर्ज से परेशान दादा-पोते ने निगला जहर, दादा की मौत

जेएनएन, मोगा। कस्बा कोटइसे खां के गांव तलवंडी नौ बहार में किसान ने 40 लाख रुपये के कर्ज से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकशी कर ली। दादा की मौत की खबर मिलने के बाद पोते ने भी घर में ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

loksabha election banner

गांव तलवंडी नौ बहार के बलदेव सिंह (62) के परिवार पर करीब 40 लाख रुपये से अधिक का कर्ज था। इसमें से उन्होंने 11 लाख सरकारी बैंक से कर्ज ले रखा था। बाकी पैसे गांव के ही एक परिवार को चुकाने थे। कर्ज को चुकाने के लिए परिवार ने 11 में से 7 एकड़ जमीन भी बेच दी थी, लेकिन कर्ज का बोझ कम नहीं हो रहा था।  बलदेव सिंह बढ़ते कर्ज से परेशान था। शनिवार शाम को बलदेव सिंह खेतों में दवाई का छिड़काव करने गया था। उसने वहीं पर स्प्रे निगल लिया। जब तक परिजनों को इस बारे में पता चला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

मृतक का पोता जसपाल सिंह (20) 12वीं कक्षा पास करने के बाद आइलेट्स की तैयारी कर रहा था। वह विदेश जाना चाहता था। पहले से कर्ज में डूबे होने के कारण परिवार उसे विदेश नहीं भेज पा रहा था। घर में अकसर रुपयों के लिए झगड़ा होता था। जब दादा की खुदकशी की मौत की खबर जसपाल को पता चली तो शनिवार रात को ही उसने भी घर में रखा स्प्रे निगल लिया। परिजनों ने उसे कोटइसे खां के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

थाना कोटइसे खां के प्रभारी जसबीर सिंह ने कहा कि अब तक की जांच में पता चला है कि किसान बलदेव सिंह कर्ज से परेशान था। पिछले कुछ समय से उसका पोता जसपाल सिंह भी विदेश जाने को लेकर घर में झगड़ा करता आ रहा था। कर्ज व आर्थिक तंगी के चलते बलदेव सिंह ने खुदकशी की है।

यह भी पढ़ें: युवती से छेड़छाड़ के बाद लगा दी घर में आग, पिता को भी किया जख्मी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.