बाइक की टक्कर से बच्ची घायल
बेदी नगर में मंगलवार दोपहर बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची घायल हो गई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 04:17 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 04:17 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा : बेदी नगर में मंगलवार दोपहर बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची घायल हो गई। सिविल अस्पताल में भर्ती एकमजोत के पिता गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उसकी बच्ची मंगलवार सुबह घर के बाहर खेल रही थी तो एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। उन्होंने बेटी को उपचार के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवा मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें