नशा तस्करी में भगोड़ा काबू
थाना फतेहगढ़ पंजतूर पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में भगोड़ा करार दिए एक व्यक्ति को काबू करके उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 06:56 PM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 06:56 PM (IST)
संवाद सूत्र, कोटइसेखां : थाना फतेहगढ़ पंजतूर पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में भगोड़ा करार दिए एक व्यक्ति को काबू करके उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना फतेहगढ़ पंजतूर के एसआइ मुखविदर सिंह ने बताया कि बलदेव सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी फतेहगढ़ पंजतूर के खिलाफ 30 जून 2018 को थाना फतेहगढ़ पंजतूर में नशा तस्करी का मामला दर्ज किया गया था, जिसे माननीय अदालत सोनिया किनरा द्वारा भगोड़ा करार दिया गया था, जिसे अदालत के बार बार तलब करने को लेकर भी पेश न हो अदालत के आदेशों की अनदेखी की है। पुलिस ने आरोपित बलदेव सिंह को गिरफ्तार कर थाना फतेहगढ़ पंजतूर में एक और मामला दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें