Move to Jagran APP

निष्काम सेवा संस्था ने लगाया कैंप, 75 लोंगों ने कराई जांच

शहीदी पार्क में निष्काम सेवा चैरिटेबल अस्पताल की ओर से भक्त हंसराज जी गोहाना वालों की याद को समर्पित 67वां दिल की बीमारियों का निश्शुल्क चेकअप कैंप लगाया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Feb 2020 11:07 PM (IST)Updated: Tue, 04 Feb 2020 11:07 PM (IST)
निष्काम सेवा संस्था ने लगाया कैंप, 75 लोंगों ने कराई जांच
निष्काम सेवा संस्था ने लगाया कैंप, 75 लोंगों ने कराई जांच

संवाद सहयोगी, मोगा : शहीदी पार्क में निष्काम सेवा चैरिटेबल अस्पताल की ओर से भक्त हंसराज जी गोहाना वालों की याद को समर्पित 67वां दिल की बीमारियों का निश्शुल्क चेकअप कैंप लगाया गया। इसमें लुधियाना के डॉ. आरपी सिंह द्वारा 75 मरीजों का चेकअप किया। डॉ. सिंह ने बताया कि दिल का दौरा, छाती में दर्द, ब्लड प्रेशर, दिल की धड़कन का बढ़ना, श्वास लेने में तकलीफ होना, घबराहट होना, पसीना अधिक आना जैसी सूरत में हमे डॉक्टर से विमर्श करना चाहिए ताकि समय पर इसका इलाज हो सके। फास्ट फूड खाने व परेशानियां बढ़ने से हृदय रोग होता है। मशीनरी युग में व्यायाम नहीं हो पाता। हमें रोजाना सैर करनी चाहिए। पौष्टिक आहार खाना चाहिए। इस मोके संस्था के प्रधान राज कुमार अरोड़ा ने कहा कि शहर निवासियों के सहयोग से हर महीने की चार तारीख को निश्शुल्क मेडिकल चेकअप कैंप लगाया जाता है। इस अवसर पर प्रधान राज कुमार अरोड़ा, डॉ हरीश चौधरी, जतिदर बहल, सुनील, राकेश सितारा, केवल सिंह, बलराज मित्तल, मनदीप सिंह, दविदर सिगला, सुभाष धमीजा के अलावा अन्य हाजिर थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.