अफीम और हेरोइन सहित चार तस्कर गिरफ्तार
। थाना निहाल सिंह वाला और कोटईसे खां पुलिस ने दो किलो 600 ग्राम अफीम व 10 ग्राम हेरोइन समेत चार तस्करों को गिरफ्तार करकेस दर्ज किया है।
संवाद सहयोगी,मोगा
थाना निहाल सिंह वाला और कोटईसे खां पुलिस ने दो किलो 600 ग्राम अफीम व 10 ग्राम हेरोइन समेत चार तस्करों को गिरफ्तार करकेस दर्ज किया है।
थाना निहाल सिंह वाला के सहायक थानेदार तरसेम सिंह ने बताया कि गांव हिम्मतपुरा में सोमवार को गश्त की जा रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार अवतार सिंह निवासी मेहता जिला बरनाला व गुरदास सिंह निवासी भलूर को दो किलो 600 ग्राम अफीम के साथ काबू किया गया।
इसी तरह, थाना कोटईसे खां में तैनात सहायक थानेदार चरणजीत सिंह ने बताया कि गांव दौलेवाला के बस अड्डा के पास गश्त के दौरान 10 ग्राम हेरोइन के साथ सतनाम सिंह उर्फ सत्तू व गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी दौलेवाला को गिरफ्तार किया। जमीन पर कब्जा करने की नीयत से काटी फसल, दो पर केस दर्ज थाना बाघापुराना की पुलिस ने गांव राजेयाना में 14 नवंबर 2020 को दो कनाल जमीन पर कब्जा करने की नीयत से बासमती की फसल काटने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
एसआइ जगसीर सिंह ने बताया कि मनदीप सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी राजेआना ने तीन दिसंबर को शिकायत दर्ज करवाई थी कि जगसीर सिंह व लक्की सिंह निवासी राजेयाना ने उसकी दो कनाल जमीन पर कब्जा करने की नीयत से बासमती की फसल काट कर चोरी कर ली। मामले की जांच के बाद पुलिस उच्चाधिकारियों के आदेश पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है। रंजिशन मारपीट करने वाले दो नामजद थाना बधनी कलां की पुलिस ने गांव मल्लेआना में 31 मार्च को रंजिशन मारपीट करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सहायक थानेदार सतनाम सिंह ने बताया कि खुशवंत सिंह पुत्र रंजीत सिंह निवासी गांव मल्लेआना ने शिकायत दर्ज करवाई है कि रंजिश के कारण मनदीप सिंह व इकबाल सिंह निवासी मल्लेआना ने उसे पीट करघायल कर दिया। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।