प्रतिबंधित गोलियों व शराब सहित चार काबू
जिला पुलिस ने 640 प्रतिबंधित गोलियों व 36 बोतल शराब सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Sep 2019 07:13 PM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2019 06:37 AM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा : जिला पुलिस ने 640 प्रतिबंधित गोलियों व 36 बोतल शराब सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
थाना अजीतवाल के एसआइ पलविंदर सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान सतनाम सिंह, हरविंदर सिंह निवासी गांव दोधर गरबी और हंसा सिंह निवासी गांव अजीतवाल को 640 प्रतिबंधित गोलियों के साथ गिरफ्तार कर थाना अजीतवाल में मामला दर्ज कर लिया है। इसी तरह ही थाना कोट इसे खां के हवलदार सतनाम सिंह ने बताया कि गांव नसीरपुर जानिया नजदीक बलदेव सिंह निवासी कोट इसे खां को गिऱफ्तार करके उस से 36 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें