स्माइल इंडिया की महिला विग का गठन
स्माइल इंडिया एनजीओ का परिवार मिलन समारोह का आयोजन गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Sep 2019 11:25 PM (IST)Updated: Tue, 03 Sep 2019 06:29 AM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा : स्माइल इंडिया एनजीओ का परिवार मिलन समारोह का आयोजन गया। इसमें स्माइल इंडिया परिवार को आगे और बड़ा करते हुए स्माइल इंडिया एनजीओ की महिला टीम का गठन किया गया। यह महिला टीम भी स्माइल इंडिया एनजीओ का हिस्सा है। महिला विग भी स्माइल इंडिया एनजीओ की तरह ही मोगा शहर में सामाजिक कार्यो, बच्चों की शिक्षा और बच्चों के स्वास्थ्य के स्तर को आगे बढ़ाएगी। इस महिला टीम की घोषणा स्माइल इंडिया एनजीओ के समूह सदस्यों के द्वारा की गई। इसमें भावना बंसल, भूमिका सच्चर, प्रिया बंसल, रेनू छाबड़ा, विशाली बंसल, शैली कंडा,ऋतु बंसल, प्रीति,दीपाली वशिष्ठ,विधि, अनुष्का पुरी, प्रीति मंगला, रुबीना कंसल, अर्चना गुप्ता, ईवा मित्तल, ईशा गोयल, आशा बहल आदि सदस्य नियुक्त किए गए है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें