पांच पेटी शराब बरामद, आरोपित फरार
थाना सिटी साउथ पुलिस ने गश्त के दौरान चौक शेखां के पास एक व्यक्ति को पांच पेटी चंडीगढ़ मार्का शराब सहित गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Dec 2019 10:17 PM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 06:10 AM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा : थाना सिटी साउथ पुलिस ने गश्त के दौरान चौक शेखां के पास एक व्यक्ति को पांच पेटी चंडीगढ़ मार्का शराब सहित गिरफ्तार किया है। सहायक थानेदार सुखदेव सिंह ने बताया कि शनिवार शाम साढ़े सात बजे चौक शेखां के पास गश्त के दौरान पांच पेटी चंडीगढ़ मार्का अवैध शराब समेत सागर पुत्र पम्मा सिंह निवासी बस्ती साधा वाली को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन कथित आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें