बच्चों का सर्वांगीण विकास करवाना लक्ष्य : जनेश
शिक्षक का काम महज शिक्षा प्रदान करना नहीं बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास भी होता है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 10:10 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 10:10 PM (IST)
संस, मोगा : शिक्षक का काम महज शिक्षा प्रदान करना नहीं बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास भी होता है। बच्चों में चहुमुखी विकास उनके संस्कारों से, राष्ट्र के प्रति उनकी भावना से प्रेरित होता है। यह बात प्रमुख शिक्षण संस्था द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल (टीएलएफ) स्कूल के चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग ने बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वपक्षीय विकास की ओर ध्यान देना ही स्कूल का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि स्कूल द्वारा समय-समय पर विद्यार्थियों को पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन कंपीटिशन, पैनल डिस्कशन प्रोग्राम समय-समय पर करवाए गए, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें