जमीन के विवाद में पिता-पुत्र पर किए फायर
थाना बाघापुराना पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ गोली चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। थानेदार गुरविदर सिंह ने बताया गांव नत्थूवाल गरबी निवासी बलविंदर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है।
संवाद सहयोगी, मोगा : थाना बाघापुराना पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ गोली चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। थानेदार गुरविदर सिंह ने बताया गांव नत्थूवाल गरबी निवासी बलविंदर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है। उसने चमकौर सिंह व सिकंदर सिंह पर आरोप लगाया है कि जब वह और उसका लड़का गुरप्रीत सिंह अपने खेत की देखभाल करने के लिए गए हुए थे तो आरोपियों ने उस पर व उसके बेटे पर जान से मारने की नीयत से पांच सीधे फायर किए। उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई और वहां से भाग निकले। इसके बाद उन्होने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि उक्त फायर करने का कारण दोनों पक्षों में चल रहे जमीन और रास्ते को लेकर चल रहा विवाद है। पुलिस ने फायर करने वाले दोनों व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।