देश की आजादी में पंजाबी का अहम योगदान
देश में से अनपढ़ता बेरोजगारी और नशे के जड़ से खात्मे के लिए हमें सभी को इकठ्ठा हो कर पंजाब सरकार को सहयोग देने की जरूरत है। यह बात मोगा में वीरवार को अनाज मंडी में 15 अगस्त पर विशेष तौर पर पहुंचे मुख्य मेहमान वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने जिला स्तरीय समागम को संबोधन करते कही।
संवाद सहयोगी, मोगा : देश में से अनपढ़ता, बेरोजगारी और नशे के जड़ से खात्मे के लिए हमें सभी को इकठ्ठा हो कर पंजाब सरकार को सहयोग देने की जरूरत है। यह बात मोगा में वीरवार को अनाज मंडी में 15 अगस्त पर विशेष तौर पर पहुंचे मुख्य मेहमान वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने जिला स्तरीय समागम को संबोधन करते कही।
इस मौके उनकी तरफ से राष्ट्रीय झंडा लहराने समेत परेड से सलामी ली गई। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता संग्रामी परिवारों और जिले के साथ संबंधित 17 गणमान्यों को उनके बेहतर कार्य प्रति सम्मानित किया गया समागम दौरान 8 जरूरतमंद व्यक्तियों को ट्राई -साइकिल, चार व्हील चेयर व 7 महिलाओं को सिलाई मशीनों की बांटी गई। वित्त मंत्री ने संबोधन दौरान देश की आ•ादी के संघर्ष में अपनी, जानें कुर्बान करने वाले समूह देश भक्तों को श्रद्धा के फूल भेंट करते कहा कि देश की आजादी के संघर्ष में चाहे देश के हर वर्ग, धर्म और इलाके के लोगों ने हिस्सा लिया, परंतु पंजाबियों को इस बात का मान है कि आ•ादी प्राप्ति के लिए चले संघर्ष में 80 प्रतिशत से अधिक बलिदानियां पंजाबियों के हिस्से आईं हैं।
इस मौके अलग अलग विभागों की तरफ से पंजाब सरकार की प्राप्तियां व स्कीमों को दिखाते झांकी भी निकालीं गई। समागम की चौथी झांकी में पानी बचाओ पैसा कमाओ स्कीम बारे बताया गया जिस के अंतर्गत किसानों को पंजाब सरकार की तरफ से बिजली की बचत के हिसाब के साथ आर्थिक मदद मुहैया करवाई जा रही है। इसके अलावा जिला कानूनी सेवाओं अथारिटी विभाग की तरफ से निकाली गई झांकी में जिले के हर नागरिक को न्याय दिलाने के लिए जिले में स्थापित किए फ्रंट आफिस और स्थाई लोक अदालतों का जैसे किया गया। समागम दौरान वित्त मंत्री द्वारा घर-घर रो•ागार स्कीम के अंतर्गत 14 व्यक्तियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए। इस मौके डीएसपी कुलजिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब पुलिस, पंजाब महिला पुलिस, पंजाब होमगार्ड और एनसीसी के विद्यार्थियों की परेड टुकड़ियों ने मार्च के पास्ट में हिस्सा लिया और विद्यार्थियों की तरफ से शानदार संस्कृतिक प्रोगराम पेश किया गया। स्कूलों के विद्यार्थियों की तरफ से शानदार पीटी शो भी पेश किया गया। समागम में अलग -अलग स्कूलों और डीएम कॉलेज मोगा के 1500 के करीब विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके इलावा जिले में सब -डिवि•ान स्तर पर भी उप मंडल मैजिस्ट्रेट की तरफ से राष्ट्रीय झंडा लहराने की रस्म अदा की गई।
इस मौके विधायक मोगा हरजोत कमल, विधायक हलका बाघापुराना दर्शन सिंह बराड़, विधायक हलका धर्मकोट सुखजीत सिंह काका लोहगढ़, पूर्व कांग्रेस मंत्री मालती थापर, कांग्रेस नेता वीरपाल कौर, कांग्रेस जिला प्रधान महेशइंद्र सिंह, जिला व सेशन जज मुनीश सिगल, एडीसी रजिन्दर बत्रा, एडीसी जरनल अनीता दर्शी, सहायक कमिशनर जरनल लाल विश्वास बेस, उप मंडल मैजिस्ट्रेट मोगा गुरविन्दर सिंह जौहल के अलावा अन्य हाजिर थे।