बुजुर्ग महिला से की मारपीट, दो पर केस
स्थानीय राजीव गांधी नगर में बुजुर्ग महिला से मारपीट के आरोप में पुलिस ने महिला सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 05:40 PM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 05:40 PM (IST)
जेएनएन, मोगा : स्थानीय राजीव गांधी नगर में बुजुर्ग महिला से मारपीट के आरोप में पुलिस ने महिला सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना सिटी साउथ मोगा के सहायक थानेदार नाहर सिंह ने बताया कि राजीव गांध नगर में रहने वाली 60 वर्षीय कमलेश रानी ने पुलिस को शिकायत दी कि संतरा पत्नी मद्दी वासी इंदरा कॉलोनी व रोमा ने उससे मारपीट कर घायल कर दिया, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपित उसकी बेटी का रिश्ता करवा रहे थे, उसने रिश्ते से मना किया तो उससे मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें