घर में घुसकर की मारपीट, आठ पर केस
थाना निहाल सिंह वाला के नजदीक गांव लोहारा में दीवार फांदकर घर में घुसे कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
संवाद सहयोगी, मोगा : थाना निहाल सिंह वाला के नजदीक गांव लोहारा में दीवार फांदकर घर में घुसे कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जांच अधिकारी थानेदार कुलवंत सिंह ने बताया सर्बजीत पुत्र हरि सिंह निवासी लोहारा ने बताया कि बुधवार शाम हरिमंद्र सिंह उर्फ जसवंत सिंह, जसवंत सिंह पुत्र सग्गड़ सिंह, अतिद्रपाल सिंह पुत्र ताज सिंह व विक्की निवासी पत्तो हीरा सिंह वाला तथा तीन से चार अज्ञात व्यक्ति उसके घर की दीवार फांदकर घर में घुस गए तथा उसके साथ मारपीट की, जब उसने शोर मचाया तो आरोपित मौके से धमकियां देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने उक्त हमले के पीछे लोहड़ी वाले दिन शिकायकर्ता की भतीजी के साथ हरिमंद्र के साथ हुई बहसबाजी बताया है। पुलिस ने चार अज्ञात समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है तथा घायल को निहाल सिंह वाला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।