जामा मस्जिद में मनाया ईद का पर्व
संवाद सहयोगी मोगा मोगा की जामा मस्जिद में शनिवार को बड़े ही सादगी ढंग से ईद उल जुहा की नमाज अदा की गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 04:21 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 04:21 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा
मोगा की जामा मस्जिद में शनिवार को बड़े ही सादगी ढंग से ईद उल जुहा की नमाज अदा की गई। हाजी सलीम ने कहा कि जब अल्लाह ने इबराहीम से सपने में उसके इकलौते बेटे की कुर्बानी मांगी तो उसने अल्लाह के आदेश की पालना करने व अल्लाह को राजी करने के लिए अपने बेटे की कुर्बानी के लिए तैयार हो गया। अल्लाह ने उसके इस जज्बे को कबूल फरमाया व उसके बेटे की जान बख्श दी। मुस्लिम वेलफेयर फ्रंट के प्रदेश सचिव सरफरोज अली ने सभी देशवासियों को ईद की बधाई दी। डीसी मोगा द्वारा दी गई हिदायतों के अनुसार मोगा की जामा मस्जिद को सैनिटाइज किया गया। अध्यक्ष डॉ. मक्खन मामदीन, सीनियर नेता जोनी सदीक, नौशाद अली इंतजामिया कमेटी जामा मस्जिद ने सभी का धन्यवाद किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें