बीमार गाय का धर्म रक्षा मंच ने कराया इलाज
मोगा धर्म रक्षा मंच ने कृष्णा नगर में बीमार गोवंश का उपचार कराया गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Jun 2020 11:54 PM (IST)Updated: Thu, 11 Jun 2020 11:54 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा
धर्म रक्षा मंच ने कृष्णा नगर में बीमार गोवंश का उपचार कराया गया। यह जानकारी मंच के जिला अध्यक्ष सोनू अरोड़ा व प्रदेश अध्यक्ष संजीव अरोड़ा ने दी है। उन्होंने बताया कि उन्हें गोभक्त मदन पुरी का फोन आया कि इलाके में एक गोमाता बीमार पड़ी है। इसके बाद उन्होंने मौके पर जाकर गर्मी से बेहाल गोवंश को पानी पिलाने सहित हरा चारा डाला। फिर पशु चिकित्सक को बुलाकर उसका इलाज करवाया। डॉक्टर के अनुसार गोवंश को बुखार था। इसके बाद उन्होंने गोवंश के बचाव के लिए तिरपाल से छांव की, ताकि उसे गर्मी से बचाया जा सके। जिला प्रधान सोनू अरोड़ा ने बताया कि मंच की ओर से लॉकडाउन शुरू होने के साथ ही शहर में सड़कों पर बेसहारा घूमने वाले गोवंश की पानी व हरा चारा डालकर सेवा की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें