विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साईं बाबा का भक्तों ने पूजन कर की सभी के भले की प्रार्थना

By JagranEdited By:
Published: Fri, 03 Dec 2021 04:59 PM (IST)

श्री शिव साईं मंदिर में भक्तों ने साईं बाबा के दरबार में समाजसेवी राकेश कुमार ने पूजन कर ज्योति प्रचंड ...और पढ़ें

साईं बाबा का भक्तों ने पूजन कर की सभी के भले की प्रार्थना
साईं बाबा का भक्तों ने पूजन कर की सभी के भले की प्रार्थना

संवाद सहयोगी, मोगा : श्री शिव साईं मंदिर में भक्तों ने साईं बाबा के दरबार में समाजसेवी राकेश कुमार ने पूजन कर ज्योति प्रचंड की। महिला संकीर्तन मंडल द्वारा सामूहिक रूप में श्री साईं चालीसा का पाठ किया गया। इस दौरान उमेश सिगला, मीनू शर्मा, रेणुका शर्मा, मंजू बाला, वंदना गांधी ने दरबार तेरा बाबा कहो किसने सजाया है, दरबार निराला है मेरे साईं दा, तेरे नाम का लेके सहारा, राधे राधे जपो चले आएंगे बिहारी, तेरे नाम दा रंग ऐसा चडे़या मां जैसे भजनों से भक्ति रस बिखेरा। सभी ने दरबार में सभी की सुख शांति की कामना की। पंडित नंद किशोर दुबे, राज मिश्रा ने कहा कि जिसने प्रभु के अपने गुरु के नाम को अपने हृदय में बसाया है उसका सहारा लिया है। उसके जीवन में कभी कष्ट नहीं आते हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यो के साथ-साथ सामाजिक कार्य भी करने चाहिए। अपने जीवन में समाज सेवा के कार्य करते राष्ट्र सेवा में अपना योगदान देना चाहिए। जितना भी संभव हो जरूरतमंदों की सहायता करें। आरती के उपरांत प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर जोगिदर पाल पांडे, नंद किशोर शर्मा, राज मिश्रा राज कुमार गांधी, रमेश गांधी, राकेश कुमार, चिराग, लक्ष्य, नीरू बाला, नीना देवी, इंदु, बबली के अलावा अन्य हाजिर थे।