लाइट एंड साउंट शो देखने उमड़े श्रद्धालु
श्री गुरु नानक देव जी के 550 में प्रकाश पर्व को समर्पित स्थानीय आइएसएफ कालेज के नजदीक जिला प्रशासन की ओर से डिजिटल मोबाइल म्यूजियम व लाइट एंड साउंड सिस्टम का आयोजन किया जा रहा है।
संस, मोगा: श्री गुरु नानक देव जी के 550 में प्रकाश पर्व को समर्पित स्थानीय आइएसएफ कालेज के नजदीक जिला प्रशासन की ओर से डिजिटल मोबाइल म्यूजियम व लाइट एंड साउंड सिस्टम का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को दूसरे दिन म्यूजियम के साथ-साथ लाइट एंड साउंड शो का भी आयोजन किया गया जिसमें लगभग 3500 के करीब दर्शकों ने श्री गुरु नानक देव जी के जीवन के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान शहर श्री गुरु नानक देव जी के रूहानी रंग में रंगा हुआ प्रतीत हुआ।
रविवार को दिखाए गए पहले लाइट एंड साउंड शो में डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस, एसडीएम मोगा नरेंद्र सिंह धालीवाल समेत कई अन्य अधिकारी व गण्यमान्य संगत के रूप में म्यूजियम तथा शो में पहुंचे। म्यूजिक रविवार को सुबह साढ़े बजे म्यूजियम दर्शकों के लिए खोला गया ताकि लोगों की आवाजाही शुरू हो गई। म्यूजियम श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को मनाने के लिए पंजाब सरकार की ओर से मुख्य समागम के तौर पर तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि म्यूजियम 21 अक्टूबर को भी सुबह साढ़े छह बजे से लेकर शाम छह बजे तक चलेगा। इसके बाद शाम को दो-दो लाइट एंड साउंड शो भी दिखाए जाएंगे। पहला शो शाम सात बजे से लेकर 7.45 बजे तक, जबकि दूसरा शो साढ़े आठ से सवा नौ बजे तक होगा।