माता चितपूर्णी मंदिर में कोरोना के खात्मे के लिए की प्रार्थना
। प्राचीन माता चितपूर्णी मंदिर राम गंज में माता के दरबार में ज्योति प्रचंड करके माता की चौकी का आयोजन कर दुर्गा स्तुति और श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
संवाद सहयोगी, मोगा
प्राचीन माता चितपूर्णी मंदिर राम गंज में माता के दरबार में ज्योति प्रचंड करके माता की चौकी का आयोजन कर दुर्गा स्तुति और श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। सभी ने मां के चरणों में कोरोना महामारी को जल्द खत्म करने की प्रार्थना की । महिला मंडल द्वारा गणपति आराधना का उच्चारण कर तेरे नाम का लेके सहारा महिमा तेरी गाए.आदि भजनों के माध्यम से मां भगवती का गुणगान किया। पंडित भूपिदर गौतम ने बताया कि माता की उपासना उसकी भक्ति में वो शक्ति है जिससे रोग और शोक नष्ट होते हैं। माता की पूजा से आयु, यश व बल की वृद्धि होती है। हमें नित प्रतिदिन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। पंडित भूपिदर गौतम ने बताया कि रोजाना घरों में भी दुर्गा स्तुति करनी चाहिए। ऐसा करने से मां भगवती अपने भक्तों पर प्रसन्न होकर उसकी समस्त मनोकामना पूर्ण करती हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में हम सबको अपना व दूसरों का बचाव रखना चाहिए। इस अवसर पर राकेश अरोड़ा, गणेश शर्मा,रजत सुखीजा, संजीव सिगला, सीमा सिगला आदि ने दरबार में आरती की।
श्री दुर्गा जनता सेवक भजन मंडली ने किया मां का गुणगान स्थानीय वेदांत नगर में श्री चितपूर्णी दुर्गा माता मंदिर में श्री दुर्गा जनता सेवक भजन मंडली के सदस्यों की ओर से मां की चौकी का आयोजन किया।
मां के दरबार में राजेश गांधी ने गणपति राखो मेरी लाज, पूर्ण कीजो मेरे काज, गणेश वंदना कर सुंदर भेंटें पेश कीं। वही मुझे अपने रंग विच रंगदे मां मेरिए , सोहना सजा तेरा द्वार भवानी, झंडे झूलन लाल मैया जी तेरे मंदिर.. आदि भजनों का गायन किया। मंडल के राजेश गांधी ने बताया कि मंडली द्वारा समय समय पर धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। पंडित कृष्ण गौड़ ने कहा कि मां की भक्ति उनके नाम का संकीर्तन करने से हमें सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि माता की पूजा कर हम अपनी सोच को सकारात्मक करें। मन में बसे विकारों को दूर कर एक दूसरे का सहारा बनें। इस दौरान सभी ने दरबार में सर्वभले की मंगल कामना की। इस अवसर पर इस अवसर पर मंडली के प्रधान नरेश गोयल, सचिव राजेश गांधी, विजय गोयल आदि मौजूद थे।