धान की फसल पर किसानों को बोनस देने की मांग
नेचर पार्क में रविवार को भारतीय किसान यूनियन कादिया की बैठक जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह मानूके की अध्यक्षता में हुई।
संवाद सहयोगी, मोगा : नेचर पार्क में रविवार को भारतीय किसान यूनियन कादिया की बैठक जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह मानूके की अध्यक्षता में हुई।
इस मौके पर गुलजार सिंह घलकलां, निर्मल सिंह मानूके ने कहा कि इस बार मौसम फसल के लिए अनुकूल नहीं रहा। अब तक जो मंडी में धान आया है उससे पता लगा है कि धान का झाड़ पिछले वर्ष के मुकाबले बहुत कम है। इसलिए किसानों पर इसका बड़ा आर्थिक असर पड़ेगा। उन्होंने मांग की कि कम झाड़ को देखते हुए सरकार 500 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देना यकीनी बनाए। उन्होंने कहा कि खेती में प्रयोग किए जाने वाले औजार में सुपर सीडर (गेहूं बीजने वाला औजार) पर सब्सिडी देने सरकार द्वारा देना तय हुआ है। उन्होंने सरकार से किसानों को जल्द औजार मुहैया करवाने की मांग की। इस मौके पर कुलवंत सिंह मानूके, दिलीप सिंह जनेर, जसवीर सिंह मंदर, सुखजिदर सिंह खोसा, मंदरजीत सिंह मनावां, सुरजीत सिंह, दर्शन सिंह रौली, हरभजन सिंह घोलियां, प्रगट सिंह, बलदेव सिंह, मेजर सिंह, रशपाल सिंह, बलदेव सिंह, सर्बजीत सिंह, कुलवंत सिंह आदि सदस्य उपस्थित थे।