चौकीदार की हालत बिगड़ने से मौत
मोगा गांव नाहल कोठे में रहने वाले एक 72 वर्षीय चौकीदार की संदिग्ध अवस्था में शुक्रवार को हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। यह जानकारी थाना चड़िक के एसआइ मेजर सिंह ने दी है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 10:54 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 10:54 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा
गांव नाहल कोठे में रहने वाले एक 72 वर्षीय चौकीदार की संदिग्ध अवस्था में शुक्रवार को हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। यह जानकारी थाना चड़िक के एसआइ मेजर सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि सुखा खान पुत्र निक्का खान गांव नाहल खोटे मोगा में चौकीदारी करता था। वह बुधवार को गांव नाहल खोटे रहती अपनी बहन के पास गया था। जहां उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे एंबुलेंस 108 के द्वारा मोगा सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस बारे में पुलिस ने परिजनों के बयान ले लिए हैं और शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें