पेड़ से लटका मिला युवक का शव
कस्बा निहाल सिंह वाला के गांव पत्तो हीरा सिंह में शनिवार देर रात एक व्यक्ति का शव उसके घर में लगे पेड़ पर संदिग्ध परिस्थिति में लटकता मिला।
संवाद सहयोगी, मोगा : कस्बा निहाल सिंह वाला के गांव पत्तो हीरा सिंह में शनिवार देर रात एक व्यक्ति का शव उसके घर में लगे पेड़ पर संदिग्ध परिस्थिति में लटकता मिला। थाना निहाल सिंह वाला के सहायक थानेदार मंगल सिंह ने मृतक के भाइयों के बयान लेने के बाद डॉक्टरों का पैनल बनाए बिना ही शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। सिविल अस्पताल में मृतक हरजीत पुत्र स्वर्ण सिंह 38 साल निवासी गांव पत्तो हीरा सिंह के भाई जगसीर सिंह व गुरदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके भाई हरजीत सिंह का कुछ दिन पहले अपने चाचा रणजीत सिंह के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके चलते हरजीत सिंह के चाचा ने उसे धमकी दी थी । उन्होंने कहा कि 4 जुलाई चाचा रणजीत सिंह ने उसके भाई हरजीत सिंह के साथ मारपीट भी की थी। उसने कहा की शनिवार देर रात उसका भाई हरजीत सिंह घर में खाना खाने के बाद अपने कमरे अकेला ही सोया हुआ था। देर रात एक बजे उसका पिता जब पेशाब करने के लिए कमरे से बाहर आया तो उसने हरजीत सिंह का शव घर के आंगन में लगे पेड़ पर लटकता देखा तो उसके पिता ने शोर मचा दिया जिसके बाद वह सभी इकट्ठे हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया है। मृतक के भाइयों ने चाचा पर हत्या का आरोप लगाया कि उसके चाचा रणजीत सिंह ने हरजीत सिंह हत्या करने के बाद उसके शव को पेड़ से लटका दिया है। पुलिस ने पुछताछ के लिए रणजीत सिंह को अपनी हिरासत में लेकर उससे पुछताछ कर रही है।