Move to Jagran APP

दमदमी टकसाल का अंतरराष्ट्रीय सेमिनार 20 को

गुरु नानक कॉलेज में दमदमी टकसाल की तरफ से 20 अक्तूबर को दमदमी टकसाल का पंथ प्रति योगदान विषय पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार करवाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 03:28 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 03:28 PM (IST)
दमदमी टकसाल का अंतरराष्ट्रीय सेमिनार 20 को
दमदमी टकसाल का अंतरराष्ट्रीय सेमिनार 20 को

संवाद सहयोगी, मोगा : गुरु नानक कॉलेज में दमदमी टकसाल की तरफ से 20 अक्तूबर को दमदमी टकसाल का पंथ प्रति योगदान विषय पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार करवाया जा रहा है।

loksabha election banner

दमदमी टकसाल के प्रमुख संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा ने बताया कि यह सेमिनार श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के मौके दमदमी टकसाल के मौजूदा हेडक्वार्टर गुरुद्वारा गुरदर्शन प्रकाश मेहता की स्थापना की अर्ध शताब्दी को समर्पित है, जिस प्रति संकल्प समागम मेहता चौक में 23 -24 -25 अक्तूबर मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सेमिनारों की लड़ी के तौर पर अमृतसर, नई दिल्ली, पटियाला और मुंबई की सफलता उपरांत मोगा में यह पांचवां सेमिनार होगा, जो कि 11 से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। सेमिनार में जत्थेदार तोता सिंह के अलावा हरभजन सिंह देहरादून, गुरचरन सिंह लांबा, डॉ. इंद्रजीत सिंह, प्रोफेसर सुखदयाल सिंह, डॉ. कुलविंदर सिंह, डॉ. परमजीत कौर, हरविंदर सिंह और डॉ. गुरतेज सिंह अपने विचार रखेंगे। दमदमी टकसाल के प्रमुख ने संगत को समय पर सेमिनार मे पहुंचने की अपील की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.