फूफा ने किया दो भाइयों का अपहरण, गिरफ्तार
थाना निहाल ¨सह वाला के गांव मानुके में स्कूल पढने गए दो भाईयो को छुटी के दौरान उनका फूफा दोनों बच्चो को अगवाकर अपने
संवाद सहयोगी, मोगा : निहाल¨सह वाला के गांव मानूके में स्कूल गए दो भाइयों का छुंट्टी के बाद उनके फूफा ने अपहरण कर लिया। इसके बाद वह फोन पर अपने साले को धमकियां देने लगा। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर दोनों बच्चे बरामद करके माता-पिता के हवाले कर दिए हैं।
थाना निहाल¨सहवाला के एएसआइ हरपाल ¨सह ने बताया कि रेशम ¨सह पुत्र देव ¨सह निवासी गांव मानूके ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके दो बच्चे सहज ¨सह (6) और एकम ¨सह (5) गांव के ही प्राइमरी स्कूल में पढ़ते हैं। दो नवंबर को दोनों बेटे स्कूल गए थे लेकिन छुट्टी के बाद देर शाम तक वह घर नहीं लौटे। शाम के समय उसके जीजा निहाल ¨सह पुत्र सुखदेव ¨सह निवासी बीडराऊके का फोन आया। उसने फोन पर कहा कि दोनों बच्चे उसके पास हैं। इसके बाद वह उसे व उसकी बहन को जान से मारने की धमकियां देने लगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी बहन व जीजा में अनबन होने के चलते उसकी बहन उसके पास गांव मानूके में रह रही है। इसी रंजिश में उसका जीजा दोनों बच्चों को ले गया। पुलिस ने आरोपित निहाल ¨सह के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बच्चों को उनके पिता रेशम ¨सह के हवाले कर दिया गया है।