झूठे बयान देकर कांग्रेस कर रही गुमराह : ढांड
बाघापुराना जिला अध्यक्ष एवं हलका प्रभारी जत्थेदार तीरथ सिंह माहला व शहरी अध्यक्ष पवन ढांड के नेतृत्व में शिअद के शहरी कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। इस दौरान माहला व ढांड ने मिशन 2022 और पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के संदेश के बारे में बूथ समितियों के सदस्यों को अवगत करवाया। ढांड ने कहा कि पंजाब की जनता का हर वर्ग कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों से दुखी है।
संवाद सूत्र, बाघापुराना
जिला अध्यक्ष एवं हलका प्रभारी जत्थेदार तीरथ सिंह माहला व शहरी अध्यक्ष पवन ढांड के नेतृत्व में शिअद के शहरी कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। इस दौरान माहला व ढांड ने मिशन 2022 और पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के संदेश के बारे में बूथ समितियों के सदस्यों को अवगत करवाया। ढांड ने कहा कि पंजाब की जनता का हर वर्ग कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों से दुखी है। वहीं कांग्रेस झूठे बयान देकर लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि 2022 में शिअद की सरकार के आने के बाद शहर में विकास कार्यो की धारा बहेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार नशा और शराब माफिया पर नकेल कसने में नाकाम रही है। कांग्रेस सरकार ने युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन इसे पूरा नहीं किया। आए दिन शरारती तत्व वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मगर, सरकार को इसकी कोई चिता नहीं है।
उन्होंने बताया कि कि आने वाले समय में कांग्रेस सरकार पंजाब के लोगों पर भारी कर लगाने जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का काम केवल सरकार चलाना नहीं बल्कि लोगों की समस्याओं को हल करना भी होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से तंग आकर ज्यादा से ज्यादा युवा अकाली दल में शामिल हो रहे हैं।
इस अवसर पर दविदर सिंह, राकेश कुमार, सनी बराड़, भूषण गोयल व पाली आदि उपस्थित थे।