प्रकाश उत्सव पर निकाला नगर कीर्तन
गांव नूरपुर हकीमा में गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव को समर्पित संगत के सहयोग से नगर कीर्तन निकाला गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jan 2020 11:44 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jan 2020 11:44 PM (IST)
संवाद सूत्र, धर्मकोट : नजदीकी गांव नूरपुर हकीमा में गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव को समर्पित संगत के सहयोग से नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन के लिए गांव वासियों ने चाय और पकौड़े का लंगर लगाया गया।
पंथ के रागी जत्थों की ओर से संगत को गुरबाणी के शब्द सुनाकर निहाल किया। गांव के युवाओं ने नगर कीर्तन के आगे सफाई का प्रबंध किया गया। इस मौके पर गांव के सरपंच पीपल सिंह, अशोक सिंह, पूर्व सरपंच हरभजन सिंह, अमरजीत सिंह, गुरबख्श सिंह, परमजीत सिंह, सरदूल सिंह, अमरीक सिंह, सरबजीत सिंह ,सतपाल सिंह व गुरविद्र जीत सिंह आदि ग्रामीण मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें