एसडी स्कूल की छात्राओं ने ऑनलाइन बनाए पोस्टर
मोगा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एसडी कन्या स्कूल की छात्राओं ने घर पर पोस्टर बनाकर तथा स्लोगन लिख कर पर्यावरण की महत्ता बताई जिसे सभी अध्यापिकाओं सहित प्रधानाचार्य सोनिया हर्ष ने उल्लेखनीय माना है।
संवाद सहयोगी, मोगा
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एसडी कन्या स्कूल की छात्राओं ने घर पर पोस्टर बनाकर तथा स्लोगन लिख कर पर्यावरण की महत्ता बताई, जिसे सभी अध्यापिकाओं सहित प्रधानाचार्य सोनिया हर्ष ने उल्लेखनीय माना है।
उन्होंने बताया कि बच्चे लॉकडाउन में न केवल पढ़ाई बल्कि अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इस मुकाबले में प्रथम स्थान नौवीं कक्षा की मुस्कान व लविका ने हासिल किया। दूसरा स्थान 11वीं कक्षा की छात्रा संतोष ने तथा तीसरा स्थान अंशुल ने प्राप्त किया। उक्त प्रतियोगिताओं की सभी विजेता छात्राओं को स्कूल खुलने पर पुरस्कृत किया जाएगा। प्रिसिपल सोनिया हर्ष ने अध्यापिकाओं को उनकी कार्यकुशलता के लिए तथा लॉकडाउन में भी प्रतियोगिताएं करवाने के लिए धन्यवाद किया है।