लोहड़ी के महत्व पर डाला प्रकाश
एस डी मॉडल सिनियर सेकंडरी स्कूल में लोहड़ी का पर्व बड़े उत्साह से मनाया। मुख्य अतिथि पहुचे सीनियर डिप्टी मेयर अनिल बांसल ने इस पर्व की शुभकामनाए दी। उन्होंने बताया कि इस तरह के समागम स्कूल में बच्चों के साथ मनाने से बच्चों को पर्व प्रति जा
संवाद सहयोगी, मोगा : एसडी मॉडल सिनीयर सेकेंडरी स्कूल में लोहड़ी का पर्व बड़े उत्साह से मनाया। मुख्य अतिथि पहुचे सीनियर डिप्टी मेयर अनिल बांसल ने इस पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि इस तरह के समागम स्कूल में बच्चों के साथ मनाने से बच्चों को पर्व प्रति जानकारी मिलती है। लोहड़ी हमारा पुरातन पर्व है। बच्चों ने लोकगीत, गिद्धा भंगड़ा से अपना मनोरंजन किया। भ्रूण हत्या जैसी बुराई को खत्म करने का संकल्प लिया।¨प्रसिपल सुमन मल्होत्रा ने कहा अपनी बेटियों को भूलते जा रहे है। जबकि बेटिया आज समाज के हर क्षेत्र में आगे रही । उन्होंने कहा कि हमे पुरातन संस्कृति को लोहड़ी के पर्व को बेटियों के साथ मनाना चाहिए। इस अवसर पर ¨प्रसिपल सुमन मल्होत्रा राज कुमार बांसल, डॉ आर सी मित्तल, रा¨जदर वर्मा, पवन अग्रवाल, म¨हदर ¨जदल के अलावा अन्य हाजिर थे।