लिटिल मिलेनियम में मनाया विश्व एनिमल डे
बुगीपुरा चौक पर स्थित लिटिल मिलेनियम स्कूल में डायरेक्टर अनुज गुप्ता के नेतृत्व में विश्व एनिमल डे मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Oct 2019 09:45 PM (IST)Updated: Mon, 07 Oct 2019 06:23 AM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा : बुगीपुरा चौक पर स्थित लिटिल मिलेनियम स्कूल में डायरेक्टर अनुज गुप्ता के नेतृत्व में विश्व एनिमल डे मनाया गया।
इस दौरान छात्रों को बताया गया कि जानवरों की लुप्तप्राय प्रजातियों की दुर्दशा को उजागर करने की एक विधि के रूप में फ्लोरेंस में पारिस्थितिकीविदोंके एक सम्मेलन में विश्व पशु दिवस तैयार किया गया था और 4 अक्टूबर को विश्व पशु दिवस के रूप में चुना गया था।
प्रिसिपल श्रुति ने बच्चों से कहा कि जानवरों के अधिकार और पर्यावरण संबंधी मुद्दों को हमेशा हमारे दिमाग में सबसे आगे रखना चाहिए, क्योंकि दोनों को हमारी देखभाल और सुरक्षा की आवश्यकता है। इस अवसर पर स्कूल का समूह स्टाफ व विद्यार्थी गण उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें