घर के ताले तोड़ उड़ाई नकदी व गहने
गांव लंडेके में शनिवार दोपहर चोर घर से नकदी व गहने चोरी कर ले गए। थाना सिटी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Mar 2020 06:36 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2020 06:36 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा : गांव लंडेके में शनिवार दोपहर चोर घर से नकदी व गहने चोरी कर ले गए। थाना सिटी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सहायक थानेदार गुरदेव सिंह ने बताया कि गांव लंडेके निवासी बलदेव सिंह पुत्र मंगत सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वह और उसकी पत्नी दवा लेने गए थे। इस दौरान चोर घर के मेन गेट का ताला तोड़ कर घर में से 20 हजार रुपए की नकदी, तीन सोने की अंगूठियां व एक तीन तोले सोने की चेन चोरी करके ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें