दिनदहाड़े घर से नकदी व गहने चोरी
थानीय बलदेव नगर में दिन दहाड़े एक घर से लाखों की नकदी व गहनों पर चोर हाथ साफ कर गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Aug 2019 06:03 PM (IST)Updated: Tue, 06 Aug 2019 06:03 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा : स्थानीय बलदेव नगर में दिन दहाड़े एक घर से लाखों की नकदी व गहनों पर चोर हाथ साफ कर गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
थाना सिटी मोगा के सहायक थानेदार अमरीक सिंह ने बताया कि दविंदर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी बलदेव नगर मोगा ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि तीन अगस्त को जब घर में कोई नही था तो दिनदहाड़े चोरों ने उसके घर में घुसकर पांच लाख की नगदी, सोने की चार अंगूठियां व एक कड़ा चोरी करके ले गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें