Move to Jagran APP

पराली जलाने पर 116 और किसानों पर एफआइआर

पराली जलाने वाले किसानों पर प्रशासन ने भी सख्त रवैया अपना लिया है। डीसी के आदेश पर बनाई टीमों की शिकायतों पर वीरवार को पुलिस ने 116 और किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Nov 2019 09:57 PM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 06:34 AM (IST)
पराली जलाने पर 116 और किसानों पर एफआइआर
पराली जलाने पर 116 और किसानों पर एफआइआर

संवाद सहयोगी, मोगा : पराली जलाने वाले किसानों पर प्रशासन ने भी सख्त रवैया अपना लिया है। डीसी के आदेश पर बनाई टीमों की शिकायतों पर वीरवार को पुलिस ने 116 और किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब तक पराली जलाने वाले कुल 325 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है।

loksabha election banner

थाना मैहना के थानेदार सुखविंदर सिंह ने बताया कि नायब तहसीलदार धर्मकोट ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि शेर सिंह पुत्र ज्वाला सिंह, गुरमोहन सिंह पुत्र भजन सिंह वासी गांव दाता ने धान की पराली को आग लगाकर जिला मैजिस्ट्रेट के आदेशों की उल्लंघना की है।

थाना मैहना के हवलदार दविंदरजीत सिंह ने बताया कि जतिंदर सिंह कृषि विकास अफसर कम इंचार्ज स्टबल बर्निंग टीम नंबर 8 मोगा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि परमजीत कौर, सुरजीत कौर बेटी धर्मा सिंह, जैपाल कौर पत्नी स्व. सुरजीत सिंह, स्वर्ण सिंह पुत्र गुरनाम सिंह, महिदर सिंह पुत्र हरप्रीत सिंह, बेअंत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह, धर्मेद सिंह पुत्र परविंदर सिंह, अमरजीत कौर पत्नी कुलवंत सिंह वासी गांव दोसांझ, दविंदर सिंह पुत्र अजायब सिंह वासी मेहरों, हरदम सिंह पुत्र अमर सिंह, रामशरन सिंह पुत्र होशियार सिंह निवासी तलवंडी भंगेरियां ने धान की पराली को आग लगाई है

थानेदार सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जगतार सिंह पुत्र इकबाल सिंह निवासी गांव मैहना अपनी कंबाइन नंबर पीबी 10 डीई 679 पर बिना एसएमएस लगाए धान की कटाई करता है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर कंबाइन जब्त कर ली है, जबकि

आरोपित फरार हो गया। पुलिस चौकी बिलासपुर के इंचार्ज एएसआइ बेअंत सिंह ने बताया कि ब्लॉक विकास पंचायत अफसर निहाल सिंह वाला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि निर्मल सिंह पुत्र मल्ल सिंह, भीनसेन पुत्र मदन गोपाल, मेजर सिंह पुत्र बचन सिंह, कर्मजीत सिंह पुत्र महेंदर सिंह, जगतार सिंह पुत्र मलकीत सिंह, बूटा सिंह पुत्र बचित्तर सिंह, बलविंदर सिंह पुत्र हरी सिंह, गुरजंट सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गांव बिलासपुर ने पराली को आग लगाई है। वहीं थाना कोट इसे खां के हवलदार सतनाम सिंह ने बताया कि मनिंदर सिंह नायब तहसीलदार कोट इसे खां ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि करनजीत सिंह पुत्र महेंदर सिंह, हरदीप सिंह पुत्र जोगिंद्र सिंह, मस्तान सिंह पुत्र जोगिंद्र सिंह, जोगिंद्र सिंह पुत्र नायब सिंह, लखवीर सिंह पुत्र दारा सिंह, सुखदेव सिंह पुत्र दारा सिंह, प्यारा सिंह पुत्र हरनाम सिंह गांव मसीता ने पराली को आग लगाई है। थाना कोट इसे खां के हवलदार बलजिंदर सिंह ने बताया कि प्रगट सिंह पुत्र बोहड़ सिंह निवासी सिघपुरा मुंनन ने अपने अपने खेतों में धान की पराली को आग लगाई है। हवलदार नरिंदरजीत सिंह ने बताया कि मनिंदर सिंह नायब तहसीलदार कोट इसे खां ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि थाना कोट इसे खां अधीन आते एरियां में अज्ञात व्यक्तियों ने अपने अपने खेतों में धान की पराली को आग लगाई है। थाना मैहना के सहायक थानेदार जसविंदर सिंह ने बताया कि स्वर्णजीत सिंह कृषि विकास अफसर कम नोडल अफसर टीम नंबर 11 मोगा ने शिकायत दी है कि हरपाल सिंह पुत्र जसमेल सिंह निवासी चुगावां चार एकड़ एकड़ धान की पराली को आग लगाई है। वही थाना अजीतवाल के सहायक थानेदार राजधीम ने बताया कि स्वर्णजीत सिंह कृषि विकास अफसर कम नोडल अफसर टीम नंबर 11 मोगा ने शिकायत में कहा कि परमिंदर कौर पत्नी दर्शन सिंह, बलजिंदर सिंह पुत्र बसंत सिंह, मनजिंदर सिंह पुत्र जरनैल सिंह, अमरजीत कौर पत्नी मनजिंदर सिंह, प्यारा सिंह पुत्र जंगीर सिंह, जगराज सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह, गुरजीत कौर पत्नी कुलदीप सिंह, सिकंदर सिंह पुत्र रजिंदर सिंह, सुखविंदर कौर पत्नी बसंत सिंह मद्दोके, जगराज सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी कोकरी कलां ने धान की पराली को आग लगाई है। थाना बाघापुराना के सहायक थानेदार गुरप्रीत सिंह ने बताया कि तहसीलदार बाघापुराना टीम नंबर 1 ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि जगसीर सिंह पुत्र अजायब सिंह निवासी बुद्ध सिंह वाला ने अपने 2511 एचएमटी ट्रैक्टर के साथ धान की पराली में रीपर चला जिला मैजिस्ट्रेट के आदेशों का उल्लंघन किया है।

थाना बधनी कलां के सहायक थानेदार जसवंत सिंह ने बताया कि ब्लॉक विकास पंचायत अफसर निहाल सिंह वाला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि बिंदर सिंह पुत्र करनैल सिंह, सुखदेव सिंह पुत्र पाला सिंह, कुलवंत सिंह पुत्र गुरबचन सिंह वासी गांव रणियां, कमलजीत सिघ पुत्र अवतार सिंह, जतिंदरपाल सिंह पुत्र प्रदमण सिंह, हरदीप सिंह पुत्र दर्शन सिंह, अमरीक सिंह पुत्र दर्शन सिंह, अवतार सिंह पुत्र गुरदेव सिंह गांव रामा, मोठा सिंह पुत्र मुखत्यार सिंह, बलदीप सिंह पुत्र परमजीत सिंह, दिलराज सिंह पुत्र परमजीत सिंह, परमजीत सिह पुत्र बीर सिंह वासी गांव रनिया, सर्बजीत सिंह पुत्र दलीप सिंह, रघवीर सिंह पुत्र नाहर सिंह वासी गांव कुस्सा ने धान की पराली को आग लगाई है। थाना बधनी कलां के सहायक थानेदार नायब सिंह ने बताया कि ब्लॉक विकास पर पंचायत अफसर निहाल सिंह वाला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि गुरमीत कौर उर्फ ज्ञान कौर पत्नी सुखदेव सिंह, जगजीत सिंह पुत्र गुलवंत सिंह, गुरमीत सिंह पुत्र गुलवंत सिंह गांव कुस्सा, जगराज सिंह पुत्र बख्शी सिंह, जगतार सिंह उर्फ सुरजन सिंह, अवतार सिंह पुत्र जरनैल सिंह, मनदीप सिंह पुत्र जरनैल सिंह, बलदेव सिंह पुत्र बंत सिंह, हरदेव सिंह पुत्र बंत सिंह, हरदयाल सिह पुत्र बंत सिंह, उधम सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, मनजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह, कुलदीप सिंह पुत्र दर्शन सिंह गांव रामा ने अपने अपने खेतों में धान की पराली को आग लगा कर जिला मैजिस्ट्रेट के आदेशों का उल्लंघन किया है। वही थाना धर्मकोट के सहायक थानेदार सुरजीत सिंह ने बताया कि पराली जलाने पर पुलिस ने 44 किसानों पर केस दर्ज किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.