मारपीट के आरोप में चार लोगों पर केस
गांव बड़ाघर में शक के चलते व्यक्ति से मारपीट के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Dec 2019 04:48 PM (IST)Updated: Wed, 04 Dec 2019 04:48 PM (IST)
जेएनएन, मोगा : गांव बड़ाघर में शक के चलते व्यक्ति से मारपीट के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना बाघापुराना के सहायक थानेदार पहाड़ा सिंह ने बताया कि घायल रमनदीप सिंह पुत्र केवल सिंह ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि गांव के ही राजवीर सिंह पुत्र देव सिंह की लड़ाई सत्तू के साथ हुई थी और राजवीर सिंह को शक था कि वह सत्तू की मदद कर रहा है। इसी के चलते 29 नवंबर को राजवीर सिंह ने भूपिंदर सिंह, बिट्टू सिंह व मंदर सिंह से मिलकर उसे मारपीट कर घायल कर दिया, जिसे इलाज के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें