राजीनामे के लिए बुला दो भाइयों पर चलाई गोलियां, एक की मौत
बेदी नगर में बुधवार रात दो पक्षों में विवाद में हुई फायिरंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई व एक की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे उपचार के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में लाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे लुधियाना रेफर कर दिया है।
संवाद सहयोगी, मोगा : बेदी नगर में बुधवार रात दो पक्षों में विवाद में हुई फायिरंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई व एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे उपचार के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में लाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे लुधियाना रेफर कर दिया है।
सिविल अस्पताल में जानकारी देते हुए सिटी वन के प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि चमकौर सिंह व केवल सिंह पुत्र बलवीर सिंह किसी मामले के राजीनामे के संबंध में बेदी नगर निवासी पलविदर सिंह उर्फ गब्बर के पास बुधवार रात लगभग 10.30 बजे गए थे। इस दौरान उनमें बहस के बाद विवाद हो गया और दोनों गुटों मे गाली-गलौच के उपरांत बलविदर सिंह उर्फ गब्बर, उसके भाई अपार सिंह समेत एक अन्य ने चमकौर सिंह व केवल सिंह पर फायरिग करनी शुरू कर दी, जिससे केवल सिंह व चमकौर सिंह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने चमकौर सिंह को मृत घोषित करके केवल सिंह की हालत को गंभीर देखते हुए उसे लुधियाना रेफर कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा वीरवार को दोपहर शव का पोस्टमार्टम करवा कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों पर पलविदर सिंह, अपार सिंह व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करके अपार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पलविदर सिंह उर्फ गब्बर के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं घटनास्थल पर मिला देसी कंट्टा
सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि पलविदर सिंह के घर पर पहुंचने के दौरान चमकौर सिंह व अवतार सिंह ने फायरिग शुरू की थी। चौकी फोकल प्वाइंट पुलिस को घटनास्थल से एक देसी कट्टा भी मिला है, लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।