पौधे लगाकर देखभाल का लिय प्रण
बुलेट क्लब मोगा द्वारा सेव अर्थ के तहत अलग अलग स्थानों पर लगभग 600 के करीब पौधे लगाए।
संवाद सहयोगी, मोगा : बुलेट क्लब मोगा द्वारा सेव अर्थ के तहत अलग अलग स्थानों पर लगभग 600 के करीब पौधे लगाए।
इस दौरान संस्था के शाम वर्मा ने बताया कि उन्होंने सेव अर्थ के तहत मुहिम का आरंभ किया है। उन्होंने बताया कि समालसर की नर्सरी से सफेदा, डेग, नीम, अमरुद, जामुन आदि के पौधे मंगवाए गए हैं। इन पौधों को शहर के नेहरू पार्क, नेचर पार्क, बुक्कनवाला रोड, छिन्न मस्तिका धाम, चंडीगढ़ कॉलोनी आदि स्थानों में लगाया गया। साथ ही सभी सदस्यों ने इन पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि एक रिक्शा के द्वारा माली को साथ लेकर रोजाना अलग अलग स्थानों पर लगाए पौधों को खाद, दवाई आदि दी जायेगी। इस अवसर पर सुनील चावला, रोहन सूद, प्रदीप मोंगा, डॉ. गगनदीप, डॉ. लवजीत, पवित्र, रोहिताश उप्पल, शाम वर्मा, सुमित अरोड़ा , राजन बराड़, अमरेश बग्गा, राजेश गोयल, आकाश कौड़ा, शिवम के अलावा अन्य हाजिर थे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप