घर के ताले तोड़ गहनों पर किया हाथ साफ
गांव मानूके गिल में घर के ताले तोड़कर सोने के गहने चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 06:17 PM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 06:17 PM (IST)
जेएनएन, मोगा : गांव मानूके गिल में घर के ताले तोड़कर सोने के गहने चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना निहालसिंह वाला के सहायक थानेदार करनैल सिंह ने बताया कि गुरजीत सिंह पुत्र मुखत्यार सिंह वासी गांव मानूके गिल ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि चोर उसके घर के ताले तोड़कर सोने के दो सेट, एक चेन करीब आठ तोले सोना चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें