प्रकल्प सप्ताह के तहत किया रक्तदान
मोगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर भाजपा ने इसे प्रकल्प सप्ताह के रूप में मनाने का फैसला लिया है।
जागरण संवाददाता, मोगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर भाजपा ने इसे प्रकल्प सप्ताह के रूप में मनाने का फैसला लिया है। इसके तहत पहले दिन भाजपा सिटी-2 मंडल अध्यक्ष विक्की सिताराकी अगुआई में दो यूनिट रक्तदान किया गया। प्रकल्प सप्ताह के तहत भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष रक्तदान करेंगे। इसके तहत तीन दिन में 70 यूनिट खूनदान किया जाएगा। यह जानकारी भाजपा के जिलाध्यक्ष विनय शर्मा ने दी है।
उन्होंने बताया कि पार्टी ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सकारात्मक रूप से व युवाओं में नया जोश भरने के रूप में मनाने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री सरदूल कंग, उपाध्यक्ष मुनीश मेनराय, राजपाल सिंह संघावाला, ब्लड बैंक के अमन आदि उपस्थित थे। इस दौरान विक्की सितारा द्वारा रक्तदान करने की सरदूल कंग व मुनीश मैनराय ने प्रशंसा की।